Panchamrut Yojana Online Registration 2023:- UP Panchamrut Yojana 2023:- क्या आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक किसान भाई है ? यदि हा तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है, क्युकी आज के इस लेख में हम आपको बहुत ही महत्वपूर्ण योजना के बारे में बटटाने जा रहे है. जिसमे आवेदन करके आप भी इसका लाभ प्राप्त कर सकते है. वर्तमान समय में गरीब लोगो तथा किसानो के लिए केंद्र तथा राज्य दोनों सरकार कई योजना की शुरुवात कर रही है, जिससे की लोगो को इन योजनायो का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, ठीक इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने “पंचामृत योजना” की घोषणा की हैं।
इस योजना को सरकार की तरफ इसलिए चलाया जा रही है, ताकि किसानो की आय को दोगुनी की जा सके, न्यूनतम लागत में अधिकतम उत्पादन किया जाएगा और दूसरा उत्पादन का उचित मूल्य प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत गन्ना की बुवाई के लिए ट्रेंच प्रबंध, कचरा मल्चिंग, पेड़ी प्रबंध, ड्रिप सिंचाई और सह-फसल को शामिल किया गया है।
UP Panchamrut Yojana 2023 – Overview
योजना का नाम | UP Panchamrut Yojana |
घोषणा कर्ता | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ |
उद्देष्य | गन्ने का अधिक उत्पादन तथा आय दुगुनी करना |
लाभार्थी | यूपी किसान |
विभाग | उत्तर प्रदेश गन्ना विकास विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच की जायगी |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
साल | 2023 |
पंचामृत योजना 2023 क्या है ? (UP Panchamrut Yojana 2023)
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की “UP Panchamrut Yojana“ की शुरुवात उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गयी है, जिसका मुख्य उद्देश्य गन्ने की खेती में दोगनी आमदनी के लिए प्रयाश करना है, इसलिए प्रदेश के गन्ने विभाग के द्वारा पंचामृत योजना को शुरू किया गया है.
वर्तमान समय में भी हमारे किसान भाई इतने ज्यादा शिक्षित नहीं है की वे आधुनिक तरीके से खेती कर सके, इसलिए सरकार की तरफ से योजना को चलाया जा रहा है, जिसमे आधुनिक तकनिकी से उपज बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग ने गन्ना की बुवाई के लिए ट्रेंच प्रबंध, कचरा मल्चिंग, पेड़ी प्रबंध, ड्रिप सिंचाई और सह-फसल आदि इन पांचों विधियों को मिलाकर पंचामृत नाम से एक नई योजना की शुरूवात की गई हैं। इन पांचो विधियों से पानी की खपत 50 से 60 फीसद कम हो जाएगी तथा नमी बरकरार रहने से पौधों की पैदावार अच्छी होगी पत्तियों को जलाने से होने वाले प्रदूषण की समस्या का भी हल हो जाएगा।
UP Panchamrut Yojana 2023 के उद्देश्य
- वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश गन्ने उत्पादन में सबसे बड़ा देश है. इस योजना के अंतर्गत गन्ने की खेती आधुनिक तरीके से की जायगी. जिससे गन्ने की खेती में बढ़ोतरी होगी.
- इस सीजन में बोई जाने वाली गन्ने के साथ धनिया, मटर, लहसुन, टमाटर, गेहूं सहफसलों की खेती कर सके ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो।
- यह योजना गन्ने के उत्पादन लागत को कम करेगी ,तथा पांच तकनीकों के माध्यम से उत्पादन और भूमि की उर्वरता बढ़ाने का प्रयास करेगी।
- इस योजना के अंतर्गत कुल 2028 किसान चुने जायगे. जिसके अंतर्गत गन्ना खेती के आदर्श मॉडल प्लाट का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा इस योजना में प्लाट का रकबा 0.5 हेक्टेयर होगा।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदूषण को काम करने का प्रयास किया जायगा,
UP Panchamrut Yojana 2023 के लाभ तथा विशेषताएं
- इस योजना के अंतर्गत गन्ने की पैदावार के लिए 5 आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जायगा,
- इस योजना के अंतर्गत किसानो की आय को दोगना करना का भी प्रयाश किया जायगा,’
- इस योजना के अंतर्गत यह प्रयास किया जायगा की कम लागत में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कैसे किया जाये.
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश मूल निवासी ही उठा सकेंगे.
- गन्ने की बुवाई के लिए प्रबंध, ड्रिप सिंचाई, कचरा तथा सह-फसल विधि को शामिल किया गया है।
UP Panchamrut Yojana 2023 के पात्रता
- कृषक का उत्तर-प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- सिर्फ कृषि व्यवसाय वाले नागरिक ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। योजना में गन्ना कृषको को शामिल किया जायेगा।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक के पास स्वयं की कृषि भूमि होना अनिवार्य है।
UP Panchamrut Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करे ?
आपकी जानकरी के लिए बता दे की उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ अभी सिर्फ योजना के बारे में जानकारी दी गयी है, तथा इस योजना के लाभ इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया है, अभी इस योजना के लिए आवेदन कैसे करे इसके बारे में नहीं बताया गया है, ऐसे की इस योजना के लिए आवेदन करना शुरू हो जायगे, आपको इस लेख के माध्यम से बता दिया जायगा.